
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। तहसीलदार पचपेड़ी श्री प्रकाश साहू के नेतृत्व में 14 हाइवा वाहन पकड़े गए। खनिज विभाग द्वारा अलग से आज 14 हाइवा वाहनों को जब्त किया। इस प्रकार एक ही दिन में 24 हाइवा वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में तहसीलदार श्री साहू द्वारा दो कोटवारों की टीम के साथ खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 14 हाइवा वाहनों को बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत परिवहन करते पाए जाने के कारण जब्त किया गया। वाहनों को थाना प्रभारी पचपेड़ी की सुपुर्दगी में दिया गया है । कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन कर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
