
बिलासपुर,,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा लगातार जुआ, सट्टा चलाने वालों पर कार्यवाई के निर्देश दिए गए! जिसमे तोरवा क्षेत्र में 2 खाई बाज को गिरफ्तार किया गया! छत्तीसगढ़ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह भापुसे द्वारा जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् सटोरियो को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक राहुल तिवारी एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर अनिल गंगवानी पिता इंद्रजीत गंगवानी उम्र 37 साल पता संतोषी मंदिर शंभू पान ठेला के पास थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़ को सट्टा खिलाते पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी दिनेश टेकवानी के लिए सट्टा लिखकर 20000 रुपए प्रति माह में काम करने की बात स्वीकार किया जिसके आधार पर दिनेश टेकवानी पिता लक्ष्मणदास टेकवानी उम्र 59 साल पता पत्रकार कॉलोनी रिंगरोड 02 थाना सिविल लाइन बिलासपुर को घेराबंदी कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से पकड़ा गया । आरोपी अनिल गंगवानी के कब्जे से एक लैपटॉप ,5 मोबाइल , नगदी रकम 8400 रुपए , सट्टा लिखने का नोटबुक , सट्टा पट्टी 05 नग तथा दिनेश टेकवानी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 112 बीएनएस तथा 6 क ,6 ख , 7(1), 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत कार्यवाही की गई है आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
आरोपी 👇👇
1. दिनेश टेकवानी पिता लक्ष्मणदास टेकवानी उम्र 59 साल पता पत्रकार कॉलोनी रिंगरोड 02 थाना सिविल लाइन बिलासपुर
2 अनिल गंगवानी पिता इंद्रजीत गंगवानी उम्र 37 साल पता संतोषी मंदिर शंभू पान ठेला के पास थाना तोरवा बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
