Thu. Oct 22nd, 2026

बलात्कार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, महिला संबंधित अपराधों में आरोपियों पर लगातार जारी रहेगी कार्यवाई….

बिलासपुर,,, पुलिस महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है! इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार महिला संबंधी अपराध छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है! इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 17.12.2024 को प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की आज से 10 दिन पूर्व निहाल मेरे गांव के रिश्तेदार के यहां आया था! और उसी दिन मेरे दुकान में सिगरेट लेने आया था! और मुझसे मेरा नंबर मांगा तो मैं नहीं दी निहाल मेरी दुकान के सामने लिखे घर के मोबाइल नंबर को ले लिया! और मुझे फोन करने लगा इसी दौरान निहाल दो दिन गांव में रह कर चला गया फिर 03 दिन बाद दिनांक 10.12.2024 को दोपहर धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा मेरे घर आए और दुकान से सिगरेट खरीदे और दुकान के बाहर सिगरेट पीने लगे मैं दुकान को बंद कर पानी लेने अपने घर गई उसी वक्त मेरे घर में कोई नहीं था! धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी एवं देवराज वर्मा दोनों पीछा करते हुए मेरे घर आ गए! और मुझे डरा धमका कर जबरदस्ती दोनों ने बलात्कार किया और धमकी दिया की किसी को बतायेगी तो जान से मार देंगे! प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु टीम लगायी गयी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे जिसे आसपास के गांव घुटकू, सिंदरी, निरतु, तुरकाडीह, कछार, लोफंदी, बॉम्बे आवास एवं आसपास के ग्राम तथा आरोपी के रिश्तेदार के माध्यम से शहरी क्षेत्र बिलासपुर में पतासाजी किया गया, मुखबिर द्वारा आरोपी सरकंडा एवं जरहभाठा क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी 01.देवराज वर्मा पिता फागुराम वर्मा उम्र 40 साल साकिन मुक्तिधाम चौक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर 02. धर्मराज सूर्यवंशी उर्फ निहाल पिता संतोष रात्रे उम्र 21 साल साकिन ओमनगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर को थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा आरोपी की रातभर पतासाजी कर घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा
नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है!

छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed