
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बदमाश ने मामूली विवाद में ऑटो ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में ड्राइवर खून से लथपथ होकर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कुदुदंड स्थित 27 खोली की है। यहां के निवासी राजा सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार शाम राजा ने अपनी ऑटो गली में खड़ी की थी। जब वह ऑटो चलाने निकला, तो मंगला के धुरीपारा निवासी अरविंद पटेल ऑटो में स्टेयरिंग पर पैर अड़ाकर बैठा था। राजा ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर अरविंद गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर अरविंद ने अपने पास रखे चाकू से राजा के गले पर हमला कर दिया। चाकू लगने से राजा खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। राजा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी अरविंद पटेल मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
