
बिलासपुर,,, तारबाहर क्षेत्र के इंदिरा कालोनी में युवकों ने तलवार लहराकर महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी थी! साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ भी की! इसकी शिकायत पर तारबहार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था! जानकारों की माने तो बौखलाए भाजपा नेता ने गुरुवार को तारबाहर थाना पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया! उसने पुलिसकर्मियों पर आरोपी से मारपीट के झूठे आरोप लगाए!साथ ही जवानों से हुज्जतबाजी भी की थी! उसने थाने में अपशब्द भी कहे, इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे!
तारबाहर के इंदिरा कालोनी में रहने वाले सत्यनारायण धनकर की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले कंस्ट्रक्शन कालोनी में रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है! इसके बाद पुलिस ने एक और युवक अंकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया! पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की! इधर पुलिस की इस कार्रवाई को रोकने के लिए क्षेत्र के भाजपा नेता ने जोर लगा दी थी!अधिकारियों के सख्त रवैये और युवकों की हरकत को देखते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर रैली निकाल दी थी! इससे भाजपा नेता क्षुब्ध हो गए थे! गुरुवार को भाजपा नेता और आरोपी युवकों के स्वजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे! उन्होंने पुलिस पर आरोपी युवकों से मारपीट का आरोप लगाया! सूत्रों की माने तो भाजपा नेता ने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से बदतमीजी और गाली गलौज भी की! इससे थाने में गहमागहमी की स्थिति रही! इधर थानेदार जेपी गुप्ता ने भाजपा नेता और स्वजन को समझाईश देकर स्थिति से अवगत कराया! इसके बाद लोग शांत हुए और थाने से चल दिए!
भाजपा नेता पर बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप…
बताया जाता है! कि तारबाहर क्षेत्र में भाजपा नेता कुछ बदमाश किस्म में युवकों को संरक्षण देते हैं! इसके चलते बदमाश बेखौफ हो गए हैं! बुधवार की रात बदमाशों ने खुलेआम तलवार लहराकर महिलाओं का धमकियां दी! साथ ही सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की!इसके चलते इंदिरा कालोनी में रहने वाले लोग भयभीत हो गए थे! इधर पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है! इससे भाजपा नेता बौखलाए हुए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
