
रायपुर,,,, राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद हैं! की अब वारदात करने के बाद सोशल मीडिया पर चाकूबाज युवक खुलेआम गाली-गलौच करते हुए चाकू मारने की धमकी दे रहे है! एक बार फिर राजधानी में जेल से छूटकर आए आरोपी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है! युवक को चाक़ू मारने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फिर से चाकू मारने की धमकी दी! जानकारी के मुताबिक, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है!यहां एक 18 वर्षीय युवक आरव धोटे पर मोहल्ले के ही प्रीतम यादव ने हमला कर दिया. घटना 19 दिसंबर की शाम 7:30 बजे की है. आरव बाजार गया हुआ था, इस दौरान अमृत चौक के पास प्रीतम ने नुकीली चीज से दाहिने पैर पर वार कर दिया. जिससे आरव बुरी तरह से घायल हो गया. थाने में FIR दर्ज करवाने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दी. इस वीडियो में आरोपी प्रीतिम अपने साथियों के साथ हाथ में धारदार हथियार लेकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दे रहा है। घटना की जानकारी के बाद टिकरापारा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
