
बिलासपुर,,, बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए नेहरू नगर संभाग के 372 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए है! विभाग ने एक सप्ताह के अंदर 339 बकायादारों से 78 लाख रुपए बकाया बिजली बिल की वसूली की है! छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र द्वारा बकाया राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है! इस अभियान के तहत बिलासपुर नगर वृत्त के अंतर्गत नेहरूनगर संभाग द्वारा विगत एक सप्ताह में 339 उपभोक्ताओं से लगभग 78 लाख रूपए की वसूली की गई है! विदित हो कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राजस्व वसूली के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है! बिजली कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ मोर बिजली एप एवं आॅनलाइन सुविधाएं प्रदान की जा रही है! बिजली बिल के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं का बार-बार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है! नगर संभाग पश्चिम के कार्यपालन अभियंता सैय्यद मुख्तार ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकाया वसूली के लिए चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा! इसके अंतर्गत विगत एक सप्ताह में नगर संभाग पश्चिम के 339 उपभोक्ताओं से 78 लाख रूपए की बकाया वसूली की गई है! तथा 372 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं! मुख्तार द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से विद्युत देयक का भुगतान नियत समय में करने की अपील की गई है!ताकि कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही से बचा जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
