
00 ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच की गई
00 ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अधिरोपित किया गया 33,700 रुपए अर्थदण्ड
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को हतोत्साहित करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय सभद्रा (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) डी आर टण्डन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (कोटा) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 06:00 बजे से 08:00 बजे तक तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रि 10:00 बजे से 12:00 बजे तक सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया!

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच कर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई!

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 102 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 33,700 रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इसके साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों पर भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा!

वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना तथा लोगों के द्वारा यातायात नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित करना है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
