
बिलासपुर,,, शारदा गैस एजेंसी में बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलेंडर की अफरातफरी चल रही थी! खाद्य विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ L.P.G.गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष और शारदा गैस एजेंसी के संचालक सुभाष जायसवाल के अवैध काउंटर में छापेमारी कर 30 सिलेंडर जब्त की है!
इंडियन ऑयल कंपनी ने काउंटर के अनुमति भी नहीं दी है! विभाग अब इस मामले की जांच कर रही है! शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की धड़ल्ले से अफरातफरी की जा रही है! ब्लैकमार्केटिंग के साथ ही अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की लगातार शिकायतें मिल रही है! जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने मंगला के महामाया पार्क में छापेमारी की! बताया जा रहा है! कि शारदा गैस एजेंसी का संचालक अवैध काउंटर चला रहा था! जहां से टीम ने इंडेन कंपनी के 18 खाली गैस सिलेंडर और 12 भरे सिलेंडर बरामद किए! यहां शारदा गैस एजेंसी का कर्मचारी लव यादव मौजूद था!
खाद्य विभाग की टीम ने जब सिलेंडरों के संबंध में दस्तावेज की मांगे, तो वह नहीं दिखा सका। इस दौरान खाद्य विभाग के अफसरों ने ऑयल कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली। तब पता चला कि शारदा गैस एजेंसी के महामाया पार्क स्थित काउंटर की अनुमति ही नहीं है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
