
बिलासपुर,,, डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक में एक बुजुर्ग विकलांग व्यक्ति गंभीर हालत में रोड में पड़ा हुआ है जिसपर तत्काल पहुंची 112 को पूछताछ पर पता चला की बुजुर्ग की एक वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में दोनों पैर कट गए थे जिसे उसके परिजनों द्वारा महाराणा प्रताप चौक में असहाय छोड़ दिया गया था ठंढ से उसकी हालत खराब थी और वो चलने फिरने में भी असमर्थ था जिसे देख कर वृद्धाश्रम के संचालक ने डायल ११२ को काल किया जो सिविल लाइन डायल ११२ टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरक्षक 1312 पुनीत साहू एवं चालक जीतेन्द्र कुमार तत्काल घटना स्थल पहुंकर कॉलर से संपर्क कर उनके सहयोग से वृद्ध को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेजाकर ईलाज कराया गया।

पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने 112 टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।
बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
