
00 आईजी ने रेंज के एसपी और पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

00अब तक 77 प्रकरणों में सर्वाधिक 25 प्रकरण बिलासपुर के
बिलासपुर,,, नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश बिलासपुर रेंज के आईजी डॅा. संजीव शुक्ला ने रेंज के जिलों को दिये हैं! बिलासपुर रेंज के जिलों में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त करने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाहियॉं की जा रही हैं! इसमें मुख्य रूप से नशे के स्त्रोत का पता लगा कर नशे के व्यापार को नष्ट करने के लिए कार्यवाही की जा रही है! इसमें नशे की सामग्री बेचने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष रूप से औषधि एवं अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाहियॉं कर प्रकरण को बिलासपुर कमिश्नर को भेजे जा रहे हैं!
बता दे बिलासपुर रेंज में अब तक 77 प्रकरणों में सर्वाधिक 25 प्रकरण बिलासपुर द्वारा इस अधिनियम के अंतर्गत प्रस्तुत किये गये हैं! इसके अलावा अन्य जिला कोरबा से 21, जिला सक्ती से 13, जिला जांजगीर-चांपा से 7, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 5, जिला रायगढ़ से 4 एवं जिला मुंगेली व जिला सारंगढ़ से 1-1 प्रकरण संभागायुक्त, बिलासपुर के समक्ष कार्यवाही हेतु भेजे गये हैं! इनमें बिलासपुर कमिश्नर द्वारा इस तरह के आदतन नशे के व्यापार लिप्त 12 प्रकरणों में जेल वारंट जारी जेल में निरूद्ध किया गया है!ताकि वह नशे का व्यापार न कर सकें!
S.P. बोले,नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री ने प्रदेश में नशे को समूल नष्ट करने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं! स्पष्ट रूप से यह भी निर्देशित किया गया है! कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा! शासन की नशा विरोधी मुहीम में बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों द्वारा कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है! जिससे समाज में व्याप्त इस बुराई को समाप्त कर नशा मुक्त सामाजिक वातावरण निर्मित हो सके!
आदतन सौदागरों की सम्पत्ति जप्त करने में प्रदेश में बिलासपुर पहले स्थान पर अभी पिछले दिनों बिलासपुर पुलिस ने नशे के आदतन सौदागरों की सम्पत्ति भी जप्त की है! जो प्रदेश में पहली कार्यवाही है! इसमें यह साफ है! कि इसमें बिलासपुर पहले नंबर पर है! जहां कार्यवाही हुई है! और नशे के सौदागरों के संपत्ति को जप्त करने की कार्यवाही की गई है! इसके अलावा अन्य गुंडे बदमाशों और नशे के सौदागरों की संपत्ति का रिकॉर्ड चेक करके उनका भी ब्यौरा देखा जा रहा है! जिसमें कार्यवाही होगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
