
बिलासपुर,,, कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्तखनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा नियमित जांच कार्रवाई की जा रही है l इस कड़ी में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा जरोंधा-पचपेड़ी क्षेत्र में खनिज रेत परिवहन कर रहे वाहनों की जांच किया गया । जांच मे वाहन मालिक रंजीत काटले निवासी रिस्दा द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर तहसीलदार द्वारा 3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी मे अभिरक्षा में रखा गया है।
प्रकरण दर्ज होने से क्षुब्ध वाहन मालिक रंजीत काटले द्वारा 21एवं 22 दिसंबर रात्रि में खनिज जांच चौकी लावर(मस्तूरी) में खनिज विभाग के कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया गया।खनिज जांच चौकी लावर के कर्मचारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुये उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा थाना मस्तूरी में आज दिनांक 22 दिसंबर को रंजीत काटले के विरूद्ध FIR दर्ज कराया गया। काटले द्वारा थाना पहुंचने पर भी थाना परिसर में खनिज अमला के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयास किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
