Thu. Oct 22nd, 2026

C.R.P.F. जवान ने की खुदकुशी 4 दिनों से था परेशान, सकरी पुलिस जुटी जांच में….

बिलासपुर,,, जिले के सकरी बटालियन में पदस्थ C.R.P.F. के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली! सूचना पर सकरी पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची! हालंकी आत्महत्या करने का मुख्य कारण पता नहीं चल पाया है! फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है!
सकरी पुलिस ने बताया कि असम का रहने वाले C.R.P.F. का जवान गगन पाठक पिता झामिल (46) रविवार को सुबह अपने मकान से बाहर नहीं निकले! वहां मौजूद अन्य स्टाफ ने आवाज लगाई! लेकिन कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई! इसके बाद स्टाफ के लोगों ने खिड़की से देखा तो गगन पाठक का शव फंदे पर लटकते मिला! इसके बाद तत्काल सकरी पुलिस को सूचना दी! पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची! शव को फंदे से नीचे उतारकर तलाशी ली! पूछताछ में मृतक जवान के साथियों ने पुलिस को बताया कि गगन पाठक बीते 3-4 दिनों से परेशान रहते थे! वे किस बात को लेकर परेशान थे! इस बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया! फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed