
बिलासपुर,,, जनता के लिए जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि आखिर जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक क्यो नही पहुचाते ये बड़ा सवाल है! मामला सिरगिट्टी के नयापारा के राजश्री पान मसाला फैक्ट्री से उड़ने वाले डस्ट और दम घोटू खतरनाक केमिकल का है!

जिसको लेकर कंचन विहार नयापारा और आसपास के इलाके के रहवासियों द्वारा विरोध में आवाज उठ रही पर न तो शासन प्रशासन इस ओर ध्यान दे रही है! और ना ही इस वार्ड के पार्षद इनकी समस्या का हल कर रहे है!

जब मीडिया वार्ड के पार्षद से फोन पर चर्चा हुई तो पार्षद ने मीडिया को शहर से बाहर होने की बात कहकर टाल दिया गया! जनप्रतिनिधि सब कुछ जानने समझने के बाद कुछ कर रहे न जिम्मेदार अफसर!

पार्षद, विधायक राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े दर्जनों पदाधिकारी है! जो हर चुनाव में वोट मांगने उनके दरवाजे पर दस्तक देते है! पर न तो उनकी सुनी जाती न ही उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती!इलाके में न चलने के लिए सड़क है न पानी निकासी के लिए नाले -नालियों की समुचित व्यवस्था! ऊपर से राजश्री फैक्ट्री से निकलने वाले गर्द से उनकी साँसों का संकट खड़ा हो गया!
गुटखे के गर्द और खतरनाक केमिकल के गन्ध के कारण जिस फैक्ट्री के सामने से गुजरना मुश्किल है! आप खुद सोचिए यहां लोग कैसे अपने परिवार के साथ रहने विवश है!
जनप्रतिनिधियों को केवल वोट से मतलब है! ज्यादातर जनप्रतिनिधि तो जनसेवा के बजाय क्षेत्र की जमीनों के धंधे में मस्त है! उनके पास क्षेत्र की जनता का दुख तकलीफ तक सुनने का समय नही है!
सवाल यही है! कि आखिर इन समस्याओं के निदान के लिए आखिर वे गुहार कहां और किसके पास लगाए उनकी सुनेगा कौन…!
इस मामले में जब कॉल कर पार्षद रवि कुमार से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वे वार्ड नम्बर 10 मेनरोड वाले घर पर है!/जब न्यूज बास्केट कि टीम वहॉ पहुची तो वे कल मुलाकात होने की बात कहकर टाल गए
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
