
बिलासपुर,,, 28 करोड़ का लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम रखरखाव के अभाव में कबाड़ में तब्दील होता जा रहा। अंडरग्राउंड पार्किंग का तो बेहद ही बुरा हाल है जगह जगह से फाल सीलिंग मुँह फाड़ रहे अंदर कही फुटपाथ कारोबारियों के ठेले पुतले भरे है तो कही गोदाम की तरह डीजे और टेंट का सामान भरा है।

ऑडिटोरियम के पार्किंग में साउंड वाले का गोदाम
शहर के बीच का यह आडिटोरियम निर्माण के बाद से निगम और प्रदेश की सत्ता में काबिज नेताओ के करीबियों के हाथ रहा। किसी ने चाट गुपचुप , दाबेली, मोमोज के ठेले और चिन्दी बाजार को किराए में देकर कमाई की तो किसी ने अन्य गतिविधियों की पर किराया तो दूर बिजली का बिल तक निगम पर लाद गए। मिडियाबाजी से फजीहत हुई तब कही लेदेकर बिजली के बिल का पैसा चुकाए आमदनी तो दूर इस सफेद हाथी साबित हो रहे ऑडिटोरियम का रखरखाव तक भारी पड़ रहा।ये नजारा 28 करोड़ के ऑडिटोरियम के अंडरग्राउंड पार्किंग की है, आप खुद देख लीजिए कैसे रैम्प के बगल में फुटपाथ कारोबारियों के कपड़े के बंडल, ठेले और चिथड़े पड़े है,
ठेला और पुटपाथ कारोबारियों का सामान

फाल सीलिंग जगह जगह से टूटकर गिर रहे। रखरखाव के आभाव में रैम्प और अंदुरुनी बार्डर के ऊपर लगाए गए राजिम स्टोन उधड़े पड़े है।

रखरखाव के अभाव में जगह जगह से टूटकर गिर रहा फाल सीलिंग

जगह जगह उधड़ी पड़ी राजिम स्टोन
बिजली के ग्रिप का बोर्ड जमीन पर उखड़ा पीडीए है। अंधेरा पसरे परिसर में गटर का ढक्कन खुला और पानी भरा मौत के कुएं की तरह महीनों से खुला पड़ा है।

बिजली का उखड़ा पड़ा ग्रिप और घनघोर अंधेरा

खुला पड़ा अंडरग्राउंड नाले का चेम्बर
अंदर गन्दगी और सीलन की बदबू के बीच गिनती की गाड़ियां खड़ी है। टैंट और डीजे वाले ने यहां गोदाम बना रखा है एक साइड में टैंट का सामान और दूसरे साइड में साउंड सर्विस वाले का डीजे सेट रखा है।

पार्किंग में टेंट वाले का गोदाम

साउंड सिस्टम का सामान
आये दिन जलभराव होने के कारण भूतल के पार्किंग की फर्श गीली और दीवारों पर सीलन ही सीलन है। जिम्मेदार अफसरों को यहां देखने की फुर्सत तक नही है। जिससे यह परिसर दिनों दिन और बदहाल होता चला जा रहा है यदि समय रहते इसके उचित रखरखाव का इंतेजाम नही किया तो हालात और भी बदतर हो सकता है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
