Mon. Nov 2nd, 2026

हर शासकीय वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स होना अनिवार्य : कलेक्टर, सुशासन सप्ताह में तेजी से करे निराकरण…..

बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक T.L. बैठक में आज लंबित मामलों की समीक्षा की! उन्होंने C.M. जनदर्शन, P.M पोर्टल सहित लंबित सभी मामलों का निराकरण 25 दिसम्बर तक करने के निर्देश दिए! सुशासन सप्ताह का इस दिन समापन भी होगा! उन्होंने प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए! मामलों मंे विलम्ब नहीं किया जाये! कलेक्टर ने बैठक में कहा कि हर शासकीय वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से होने चाहिए! ताकि छोटी दुर्घटनाओं में मौके पर ही प्राथमिक इलाज हो सके! रेड क्रास सोसायटी द्वारा सभी जरूरी दवाईयों से युक्त एक बॉक्स तैयार किया गया है! मात्र 1 हजार में 20 प्रकार की दवाईयां युक्त बॉक्स उपलब्ध है! उन्हांेने T.L.  बैठक में कुछ अधिकारियों को बॉक्स भी वितरित किए! बैठक में लोक निर्माण विभाग के E.E. ने बताया कि अधिकारियों के ठहरने के लिए कोनी में ट्रांजिट हॉस्टल पूर्ण हो चुका है! आवंटन के लिए तैयार है! कलेक्टर ने इच्छुक अधिकारियों से आवेदन करने के निर्देश दिए! इनमें अलग-अलग प्रकार के 44 कमरे हैं! बैठक में D.F.O.  सत्यदेव शर्मा, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत C.E.O.  संदीप अग्रवाल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed