
बिलासपुर,,, आखिरकार निगम प्रशासन ने मोपका चौक पर पटवारी कार्यालय के लिए आरक्षित भूखंड पर 10 शटर वाले काम्प्लेक्स के दकानो को सील कर दीवार पर आधिपत्य नगर निगम बिलासपुर लिखवा दिया गया है! पर किराया खाने वाले दो-दो मंत्री के करीबी नेता का नाम सामने आने के कारण कार्रवाई से हाथ खड़े कर दिया!

निगम के जॉन क्रमांक 7 राजकिशोर नगर के जॉन कमिश्नर कह रहे कि ये दुकाने पंचायत काल मे बनी थी! और जर्जर हो गई थी! जिसका मरम्मत भी कराया गया! आसपास के लोगो का कहना है! तो फिर लेंटर किसने डलवाया शटर किसने लगवाई निगम प्रशासन ने या डंके की चोट पर किराया खाने वाले उस नेता ने!

और तो और एक दुकान को 8 हजार रुपये मासिक पर लेने वाला किरायेदार भी इतना दहशत में है! कि वह किसे किराया दे रहा था! नही बता रहा है! आसपास के लोगो ने यह भी बताया कि नेताजी ने कुछ दकानो को किराए पर देने के लिए 50- 50 हजार की पगड़ी भी ले रखा है! अब किरायेदार पगड़ी के लिए दिए गये रकम के लिए नेताजी के चक्कर काट रहे और नेताजी है! कि बैकफुट पर आने के बजाय किरायेदारों को पैसा वापस करने के बजाय भागे भागे फिर रहे!

एक दुकान में रखा है कथरी चद्दर
पीछे की एक दुकान भर में कथरी चादर बिछा मिला! यह बिछौना किसका है! पूछे जाने पर आसपास के लोग वहां से चलते बने!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
