
बिलासपुर,, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में लगातार नशे और अपराध पर लगाम लगाने ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है! पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले में चलाए जा रहे प्रहार अभियान का व्यापक असर शहर में देखने को मिल रहा है! लेकिन शहर के कई इलाकों में सट्टे का कारोबार अभी भी पुलिस की सरदर्दी बना हुआ है! बीते दिनों पूर्व थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सट्टे पर कार्रवाई की गई थी! लेकिन उसके बाद भी क्षेत्र में सट्टे का व्यापार लगातार फल फूल रहा है!

जानकारो की माने तो मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है! इसलिए सट्टे पट्टी लिखने का काम बंद नहीं हो पा रहा है! दरअसल दिहाड़ी में सट्टा पट्टी लिखने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई हो जाती है! जिसके बाद अगला दिन नया कर्मचारी सट्टा पट्टी लिखने के काम में जुड़ जाता है! इसलिए सरगना आराम से बैठकर सट्टे के व्यापार को अंजाम दे रहे हैं!

बिलासपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में सट्टे के व्यापार पर लगाम लगाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है! लेकिन तोरवा क्षेत्र के चूचूहीयापारा पर अंडरब्रिज के पास खुलेआम सट्टा लिखने का काम किया जा रहा है! जानकारी के लिए बताते चलें कि यह वही जगह है! जहां कुछ दिनों पहले पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की थी! जिसके बाद सट्टा खिलाने वाले ने थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों को पैसा देने की बात अधिकारी के सामने की थी! इस दौरान उसकी कार्रवाई भी की गई थी! लेकिन कुछ दिनों बाद फिर सट्टे का व्यापार आसानी से क्षेत्र में सट्टा पट्टी लिखने का काम किया जा रहा है! ऐसे में सवाल यह उठता है! कि प्रहार अभियान के मौजूद थे! सट्टा पट्टी लिखने वालों के हौसले क्यों बुलंद है! और सट्टा पट्टी लिखने वालों के मुताबिक उनके सरगना किशन नाम का व्यक्ति पुलिस की पकड़ से क्यों दूर है..?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
