
बिलासपुर,,, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कोटा स्थित आदिवासी कन्या आश्रम कोटा (50 सीटर) एवं प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, कोटा (50 सीटर) का दौरा कर व्यवस्था का जायज़ा लिया।
प्रमुख सचिव बोरा ने दोपहर भोजन कर रहे बच्चों के भोजन के गुणवत्ता की जांच की। भोजन में दाल नही पाये जाने पर अधीक्षिका से पूछताछ की गई। शनिवार के मेनू दाल का प्रावधान नहीं होना बताया गया। इस सबंध में अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि बच्चों को भोजन में पर्याप्त मात्रा में सब्जी परोसा जाए।

शनिवार को भी दोपहर में दाल खिलाने निर्देशित किया गया। आश्रम में निरीक्षण के दौरान बच्चों का सामान, जूता चप्पल आदि व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रखे जाने हेतु अधीक्षिका को निर्देशित किया गया। आश्रम के सूचना पटल पर जिले के अधिकारी का नाम अपडेट नहीं करने पर नाराजगी जाहिर किया गया। शीतकालीन की छुट्टी होने के कारण पालक बच्चों को लेने आये हुए थे। उन्होंने पालकों से भी चर्चा की। इस सबंध में अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि जो अधिकृत व्यक्ति हो उन्हीं के हाथों में बच्चों को घर जाने का अनुमति दिया करें । बच्चों को ले जाने वाले व्यक्ति का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया करें। प्रीमै.आदिवासी कन्या छात्रावास, कोटा का निरीक्षण किया गया। छात्रावास व्यस्थित व साफ सुथरा पाये जाने पर अधीक्षिका कु कौशिक की प्रशंसा की गई
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
