
बिलासपुर,,, धान का अवैध संग्रहण कर समितियों में इसे खपाने का प्रयास करने वाले दलालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आज छापा मार शैली में कार्रवाई कर 4 प्रतिष्ठानों के कब्जे से 483 क्विंटल धान जब्त किए है। धान की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया है।


जिले के खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि विकासखण्ड कोटा के ग्राम चंगोरी में जय माता दी मुर्रा उद्योग में 232 क्विंटल (580 कट्टी) धान गोदाम में उपलब्ध पाया गया। जिसके संबंध में प्रोपाईटर राधेश्याम साहू द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका एवं प्रोपाईटर के द्वारा स्टॉक रजिस्टर भी संधारित नहीं किया जाना पाया गया।

अतः उपलब्ध धान जप्त करते हुए संबंधित प्रोपाईटर के विरूद्ध मण्डी अधिनियम् के तहत् जब्ती की कार्रवाई की गई। विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम अमसेना में श्री राम ट्रेडर्स की जॉच के दौरान 42.80 क्विंटल धान गोदाम में पाया गया। जिसके संबंध में प्रोपाईटर द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः उपलब्ध धान जब्त करते हुए मण्डी अधिनियम के तहत् कार्रवाई की गई। तहसील बोदरी स्थित ग्राम चकरभाठा में जय श्री कृपा प्रोपाईटर संतोष कुमार फोटानी के यहाँ 148 क्विंटल धान एवं सुरेश पंजवानी के यहाँ प्राप्त 60 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के तहत् जप्त करते हुए गोडाउन सील किया गया।आगे भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
