
बिलासपुर,,,कलेक्टर के निर्देशानुसार बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत दो दिनों में घुटकु, निरतू, कछार, रतखण्डी, करहीकछार, बेलगहना, रतनपुर, गढ़वट, कोटा, सकरी एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 6, गिट्टी के 3 मामलों सहित कुल 9 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 4 हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर जप्त कर थाना कोटा एवं थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इसके अतिरिक्त ग्राम गढ़वट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर 1 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना रतनपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है । खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई जारी है। वन विभाग के द्वारा भी अपने क्षेत्रों में इसी तरह कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
