
बिलासपुर,,, पुलिस ने खनिज विभाग के कर्मचारियों को धमकाने वाले रंजीत काटले को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी तीन दिन पहले चोरी की रेत परिवहन करते हुए गाड़ी पकड़े जाने पर बौखला गया था! और खनिज चौकी के कर्मचारियों से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी!
आपको बता दे तीन दिन पहले खनिज विभाग की टिम ने सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई! और बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। विभाग के अधिकारियों ने अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाईट के 1, गिट्टी के 4, मुरूम व मिट्टी के 01 मामले दर्ज किए थे! अधिकारियों ने 14 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा जप्त कर थाना चकरभांठा, थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया था! इस करवाई से रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त रंजीत काटले ने खनिज चौकी लावर पहुंचकर चौकी प्रभारी से गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी! घटना के बाद खनिज जांच चौकी लावर के प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने 22.12.2024 को थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराया! अपने शिकायत में चौकी प्रभारी ने बताया है! कि 22.12.2024 रात्रि समय 12.45 am बजे खनिज जांच चौकी लावर मस्तुरी में रिस्दा निवासी रंजित काटले ने कर्मचारियो को अश्लील गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ खनिज जांच चौकी लावर में तोड़ फोड़ की! रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध धारा 221, 296, 351(2), 324(4) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया! इसके बाद आरोपी रंजित काटले को गिरफ्तार कर अलग से प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126, 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
