
बिलासपुर,,, मस्तूरी तहसील अंतर्गत ग्राम बिनैका निवासी वृद्ध भुरुराम भार्गव की पत्नी कमलाबाई भार्गव के नाम मे दर्ज लगभग 4 एकड़ जमीन को भू स्वामी कमलाबाई की मृत्यु के बाद कुछ लोगों द्वारा फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाकर अपने नाम दर्ज करवा लिया गया है! जिसमें जमीन के वास्तविक वारिसों को अपने अधिकार के लिए भटकना पड़ रहा है! सोमवार को पीड़ित वृद्ध ग्रामीण भुरुराम भार्गव और परिजनों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर की है!


जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम बिनैका में कमलाबाई के नाम पर लगभग 4 एकड़ जमीन दर्ज थी! जिनकी मृत्यु के बाद जमीन की फौती उनके पति के नाम यानी भुरुराम के नाम उठती लेकिन इसी बीच शशिकुमार, मिलाप बर्मन, प्रेमलाल जांगड़े ने कूट रचना कर एक फर्जी वसीयतनामा तैयार कर उक्त जमीन को शशिकुमार के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया!

जब इसी जानकारी प्रार्थियों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पटवारी, तहसीलदार सहित एसडीएम से की जहाँ सुनवाई जारी है! लेकिन उक्त जमीन के स्वामित्व को लेकर वास्तविक वारिस भटक रहे है! क्योंकि उनका नाम राजस्व रिकार्ड से गायब कर दिया गया है! इस मामले में परिजनों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है! जिनके सहयोग से ही यह जमीन फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है! पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करा न्याय दिलाने की गुहार लगाई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
