
बिलासपुर,,, जिले से एक चौका देने वाली खबर आ रही है! जहाँ ठग बाजो ने नए नए पैतरे आजमा रहे है! और जनता को अपने जाल में फसा कर रुपये ऐंठ रहे है! तो वही सायबर ठगों ने एक बार फिर नए तरीके से ठगी की घटना को अंजाम दिया है! जिसमे शहर में रहने वाली महिला से सामाजिक कार्य के लिए चंदा मांगने एक N.G.O. के लोगों ने संपर्क किया था! कथित N.G.O. के संचालकों ने बीमार और गरीब तबके के बच्चों की मदद का झांसा देकर महिला से रुपये लिए! इसके बाद एक बीमार बच्चे की मदद के लिए रुपये मांगे! महिला रुपये नहीं दे पाई तो बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए उन्हें ब्लेकमेल किया गया! महिला से 25 लाख की ठगी कर ली गई है! घटना की शिकायत पर रेंज साइबर थाने में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है! रेंज साइबर थाने के प्रभारी अधिकारी I.P.S. व कोतवाली C.S.P.अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि एक महिला ने 25 लाख की ठगी की शिकायत की है! महिला ने बताया कि एक सामाजिक कार्य के लिए कुछ लोगों ने उनसे चंदा मांगने संपर्क किया था! कथित N.G.O. के लोगों ने महिला को बताया कि वे बीमार और गरीब तबके के बच्चों के इलाज और उनके विकास के लिए काम करते हैं! उनकी बातों में आकर महिला ने पहले कुछ रुपये चंदा दे दिया! इसके बाद एक बीमार बच्चे के इलाज के लिए महिला से और रुपये मांगे गए! महिला तब उन्हें रुपये नहीं दे पाई! इसके बाद जालसाजों ने महिला को काल कर बताया कि इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई है! जालसाजों ने इसका जिम्मेदार महिला को बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया! इसके बाद महिला से अलग- अलग बहानों से 25 लाख रुपये ले लिए गए! जब जालसाजों की मांग बढ़ती गई तो महिला ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी! इसके बाद घटना की शिकायत रेंज साइबर थाने में की गई है! पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
