
00 राजकिशोर नगर जोन कमिश्नर ने जारी किया नोटिस
00 जोन कमिशनर ने कहा सीमांकम के दिये निदेश, रिपोर्ट आने के बाद आगे की जाएगी कार्रवाई
बिलासपुर,,, मोपका चौक पर मेंनरोड से लगे मरघट की बेशकीमती जमीन पर बाउंड्रीवाल खड़ा करने के मामले में नगर निगम जोन क्रमांक 7 राजकिशोरनगर के जोन कमिश्नर ने अशोक गुलहरे नामक व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में निर्माण की अनुमति और भूमि से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने 7 दिन की मोहलत दी गई है!

जारी नोटिस मे बिना अनुमति बाउण्ड्रीवॉल निर्माण करने एवं नगर पालिक नियम व अधिनियम 1956 का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए कहा गया है कि वार्ड नम्बर 48 मोपका चौक के श्मशान स्थल के बगल में जहां बाउण्ड्रीवॉल कराया गया है, वह प्रथम दृष्टया श्मशान हेतु आबंटित भूमि प्रदर्शित हो रही है। इस बाबत जवाब तलब करने पर अभी तक आपके द्वारा स्वीकृत मानचित्र / अनूज्ञा पत्र नहीं दिखाया गया। जबकि नियमानुसार स्वीकृत मानचित्र की प्रति निर्माण स्थल पर रखना अनिवार्य है! यदि आपके द्वारा विधिवत अनूज्ञा प्राप्त की गई है, तो प्राप्त अनुज्ञा/रजिस्ट्री एवं अन्य संबंधित दस्तावेज की प्रतिलिपि 7 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता को जोन कार्यालय में लिखित रूप से उपलब्ध करावें। यदि बिना अनुमति निर्माण किया गया है तो निर्माण कार्य तत्काल बंद करते हुए अवैध बाउण्ड्रीवॉल हटावा ले अन्यथा नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 302 (2) एवं धारा 307(3) के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी!
गौरतलब है कि हाल ही में मोपका चौक पर ही पटवारी कार्यालय के लिए आरक्षित भूखण्ड पर 10 दुकाने तानने और किरायेदारी का मामला सामने आने पर इस परिसर की दकानो सील कर निगम के आधिपत्य में लिया गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
