
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ पर्यावरण संरक्षण मंडल व्यापार विहार का क्षेत्रीय कार्यालय आवक जावक शाखा बनकर रह गया है! आलम काम कौड़ी का नही और फुर्सत क्षण भर का नही जैसा है! मिलने का समय और दिन सब दीवारों पर लिखकर चिपका दिया गया है!


पर जिम्मेदारों को न तो वेलकम डिस्लरी शराब प्लांट से निकलने वाले जहरीले गैस और प्रदूषण के सम्बंध में कोई जानकारी है!

न ही सिरगिट्टी के राजश्री फैक्ट्री से निकलने वाले गर्द और बदबूदार गैस से हलाकान रहवासियों की कोई खबर है!

ऐडा बनकर पेड़ा खाने वाले अफसर कुछ भी पूछने पर रायपुर के जनसम्पर्क कार्यालय का नम्बर टिका कर हम बोलने के लिए अधिकृत नही है! कहकर पल्ला झाड़ ले रहे है!

पर्यावरण के नाम पर सिर्फ और सिर्फ चोंचलेबाजी चल रही है! इस कार्यालय में शिकायत और जानकारी लेने के लिए पहुचने वाले आमजन को पहले तो अफसर से मिलाने टाइम लगेगा कहकर इंतजारर कराया जाता है! फिर क्षेत्रीय पर्यावरण अफसर के बाहर दौरे पर होने का हवाला देकर कार्यालय के एक्जक्यूटिव इंजीनियर से मिला दिया जाता है! जो ऐसी कोई शिकायत नही मिली है! और जानकारी नही है! जैसे रटा रटाया जवाब देकर विभागीय जनसम्पर्क कार्यालय का नम्बर टिका कुछ भी बोलने से पल्ला झाड़ लेते है!
वेलकम डिसलरी का मामला विधानसभा तक पहुच गया! NTPC प्रभावित करीब दर्जन भर गांवों के लोग राखड़ फांकने विवश है! सिरगिट्टी के राजश्री पान मसाला फैक्ट्री से गर्द और खतरनाक कैमिकल के कारण वहां के रहवासियों के दम घुटने और बीमार पड़ने की खबरे आ रही! मगर पर्यावरण विभाग के अधिकारी को छोटे छोटे बच्चों के जान की परवाह एक भी नही है! जो देश का भविष्य कहलाने वाले नौनिहालों के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे! और पर्यावरण विभाग के जिम्मेदार है! कि जबाब देने की स्थिति में नही है! विभागीय अमले के इस गै रजिम्मेदाराना हरकत पर यदि समय रहते लगाम नही लगाया गया तो दिल्ली NCR की तरह यहां भी साँसो का संकट खड़ा हो सकता है!
शासन प्रशासन को चाहिए कि क्षेत्रीय कार्यालय में तेजतर्रार और जवाबदेह अफसरों की तैनाती की जाए ताकि तमाम बंदिशों को दरकिनार कर अपने उधोगो की चिमनियों से जहरीला धुँआ और गैस उड़ाकर साँसों का संकट पैदा करने वाले उधोगपतियों पर लगाम लगाया जा सके!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
