
बिलासपुर,,,, ईशान निक्कू भंडारी पर बिना अनुमति जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगाने के कारण नगर निगम ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है! नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई शहर में अव्यवस्थित रूप से लगाए गए बैनरों और पोस्टरों को नियंत्रित करने के लिए की गई है! निगम का कहना है! कि बिना अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बैनर और पोस्टर लगाना नियमों का उल्लंघन है! और इससे शहर की सुंदरता और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होती है!

भंडारी पर यह जुर्माना उस समय लगाया गया जब नगर निगम अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अव्यवस्थित बैनर और पोस्टर देखे!

जिनमें से एक बैनर ईशान निक्कू भंडारी का था! निगम ने बैनर को हटाने के लिए ईशान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है! अगर वह निर्धारित समय में बैनर और पोस्टर हटा नहीं पाते हैं!

तो निगम और सख्त कार्रवाई कर सकता है!जिसमें और अधिक जुर्माना या कानूनी कार्रवाई शामिल हो सकती है! इस कदम से नगर निगम यह संदेश देना चाहता है! कि शहर में किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार सिर्फ नियमों के तहत किया जा सकता है! यह न केवल शहर की स्वच्छता और सौंदर्य को बनाए रखने के लिए जरूरी है! बल्कि इससे अव्यवस्थित और अवैध प्रचार पर भी रोक लगेगी! निगम ने अन्य नागरिकों को भी इस बारे में चेतावनी दी है! कि वे बिना अनुमति के बैनर और पोस्टर न लगाएं! अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
