
00 अटल जी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
00 वाजपेयी ने विश्व में देश का बढ़ाया सम्मान: धरमलाल कौशिक
बिलासपुर,,, उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज अटल जयंती के अवसर पर बिल्हा में 16 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया! इनमें बिल्हा नगरीय निकाय में अकेल 3.74 करोड़ रूपये के विकास कार्य शामिल हैं! कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक धरमलाल कौशिक ने की! उप मुख्यमंत्री साव ने 100 वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा एवं उद्यान का लोकार्पण भी किया! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जशपुर से वर्चुअली समारोह में शामिल होकर सम्बोधित किया!

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल जी की 100 वीं जयंती पर लोगों को की बधाई दी! उन्होंने कहा कि एक सांसद के नाते मुझे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ काम करने का मौका मिला! वे उत्कृष्ट राजनेता के साथ-साथ कवि एवं साहित्यकार भी थे! उनकी भाषण शैली एवं अदा ऐसी थी! कि सभी लोग बड़े चाव से उन्हें सुना करते थे! उन्होंने हमें पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया! उनके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ राज्य आज तेजी से विकास की ओर अग्रसर है! देश में सड़कों का जाल एवं किसानों को क्रेडिट कार्ड की शुरूआत उनके नेतृत्व में और कार्यकाल में ही शुरू हुई! उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि राज्य के 163 निकायों में एक साथ अटल परिसर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर से इसका शुभारंभ किया है! राज्य सरकार ने इसके लिए 46 करोड़ की राशि आवंटित की है! नगरीय प्रशासन मंत्री साव ने कहा कि पिछले लगभग 1 साल में सरकार ने 7000 करोड़ की राशि नगरीय निकायों को आवंटित की है! जिससे सभी शहरों में तेज गति से विकास के काम हो रहे हैं!
उप मुख्यमंत्री साव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100 वीं जयंती पर नमन किया! उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे! राजनेता के साथ ही वे उच्च कोटि के कवि एवं साहित्यकार थे! भारत के वैभव और ताकत को उन्हेांने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बुलंदी तक बढ़ाया! विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया! वर्ष 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत की ताकत दिखाई! उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी वादे के पक्के थे! उन्होंने वर्ष 1999 में सप्रे शाला रायपुर में की गयी घोषणा को पूरा किया और तीन करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों को अलग राज्य और पृथक पहचान दिलाई! साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार अटल जी के सपने को पूरा करने का काम कर रही है! डबल इंजन की सरकार से इस काम में पूरी मदद मिल रही है!
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तरक्की में अटल जी महत्वपूर्ण योगदान है! वे यदि छत्तीसगढ़ नहीं बनाये होते तो छत्तीसगढ़ का इतना विकास होना संभव नहीं था! अटल जी के साथ एक पूरा युग का अंत हुआ! वे लगभग 4 दशक तक सदन में राज किया! राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर भारत देश का मान-सम्मान बढ़ाया। परमाणु परीक्षण के साथ ही गांव-गांव को सड़कों से जोड़ने और चतुर्भुज परियोजना में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि श्री अटल जी सुशासन के पर्याय हैं। वे चाहते तो एक वोट से उनकी सरकार नहीं गिरती, किसी तरह बचा ले जाते। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में रूके पड़े विकास को अब जाकर गति मिली है। घर-घर पेयजल सुविधा के साथ-साथ सड़क मरम्मत भी तेजी से हो रहे हैं। समारोह में केशला की पंथी नृत्य एवं प्राथमिक शाला की नन्ही बालिकाओं की छत्तीसगढ़ी सास्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। समारोह को गृह निर्माण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर अवनीश शरण, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, निगम आयुक्त अमित कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष जमाबाई कोसले सहित पार्षद बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.11नशे के सौदागरों पर विवेक पांडेय की सख्ती, तखतपुर पुलिस का “प्रहार” पड़ा भारी — 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर धराए, इलाके में नशे के नेटवर्क पर कसा शिकंजा…
Uncategorized2026.03.10ड्रोन की नजर में आया कबाड़ का काला खेल: बंद दुकान में चल रहा था संदिग्ध कारोबार, पुलिस की छापेमारी में 3.30 टन कबाड़ जब्त; चोरी के सामान खपाने की आशंका, कार्रवाई के बाद शहर के कबाड़ी कारोबारियों में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.03.10बर्थडे पार्टी बना ब्लैकमेल का जाल: बेटे के जन्मदिन के बहाने युवक को बुलाया, महिला मित्र से संबंध बनवाकर छुपे मोबाइल से बनाया वीडियो, फिर 1 लाख की मांग और वायरल की धमकी—पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी रोशनी खुंटे को किया गिरफ्तार…
Uncategorized2026.03.10बिलासपुर शिक्षा विभाग में ‘जांच का घमासान’: D.E.O विजय टांडे और बाबू सुनील यादव पर नियुक्ति-प्रमोशन में गड़बड़ी के आरोप, नई जांच कमेटी बनी तो पुराने सदस्य पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने आंदोलन और कोर्ट जाने की दी चेतावनी…
