
बिलासपुर,,,,प्रार्थी अजय कुमार पटेल पिता नरहरि प्रसाद पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 1, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर का दिनांक 24.12.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 08.00 बजे अशोक नगर स्थित लालू बिरयानी सेंटर में खाना खाने गया था, खाना खाते समय अपने मोबाईल मोटोरोला कंपनी का मॉडल जी-45, 5जी किमती 12000रू. को जेब से निकालकर पास के कुर्सी में रखा था, खाना खाने के बाद वह अपने मोबाईल को देखा तो कुर्सी पर नही था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि खमतराई मंे एक व्यक्ति मोबाईल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते घूम रहा है, उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम गोविंद दास मानिकपुरी निवासी खमतराई का बताया जिसकी तलाशी पर मोटोरोला कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ, मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर लालू बिरयानी सेंटर से चोरी करना बताया, जो उक्त अपराध की मशरूका होने से मोटोरोला मोबाईल किमती 12000रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
अप. क्र.- 1630/2024, धारा – 303(2) बीएनएस।
आरोपी 👇👇
गोविंद दास मानिकपुरी पिता गोकुल दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष निवासी रामाग्रीन सिटी के सामने खमतराई, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
