Sun. Nov 1st, 2026

रेलवे सुरक्षा बल ने तमिलनाडु में हुई चोरी के आरोपियों को नागपुर से किया गिरफ्तार,,, 28 लाख के आभूषण किया बरामद….

बिलासपुर,,, पुडुमुंड पुलिस स्टेशन, नीलगिरी डिस्ट्रिक्ट, तमिल नाडु मे दर्ज अपराध संख्या 93/2024 धारा 331(3) 305 BNS के सम्बन्ध में हुई चोरी की घटना से संबंधित सूचना, सीआईबी रेसुब, चेन्नई एवं रेलवे सुरक्षा बल, नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मिलने पर निरीक्षक, नन्द बहादुर, रेलवे सुरक्षा बल, अपराध गुप्तचर शाखा, नागपूर एवं उनकी टीम तथा सेंट्रल रेलवे नागपुर द्वारा उक्त अपराध के आरोपीयो को दिनांक 20 दिसम्बर, 2024 को ट्रेन नंबर 12625 केरला एक्स्प्रेस मे फोटो के आधार पर 04 आरोपियो नाम निम्न अनुसार (1) अनीता ईश्वर गोंड, उम्न- 38 वर्ष, पता- छत्तीसगढ़ (2) ईश्वर सिंह गोंड, उम्र-43 वर्ष, पता- छत्तीसगढ़ (3) अभय गोंड, उम्र 19 वर्ष, पता- छत्तीसगढ़ (4) अंकित सिंह, उम्र 18 वर्ष, पता - कोरबा छत्तीसगढ़ को चोरी किए गए आभूषण के साथ पकड़ा गया । दिनांक 22 दिसम्बर, 24 को अग्रिम कार्यवाही पुडुमुंड पुलिस स्टेशन, नीलगिरी डिस्ट्रिक्ट, तमिल नाडु के निरीक्षक नित्या एवं उनकी टीम को सुपुर्द किया गया। बरामद आभूषण की कुल कीमत 28,00,000/- रुपए आँकी गई है ।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed