
बिलासपुर,,, पुलिस लाइन स्थित बिलासागुडी में शहर के सभी होटल,रेस्टोरेंट,मैरिज पैलेस एवं आगामी नए साल पर कार्यक्रम आयोजित करने वाली सभी संस्थाओं की मीटिंग पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे के निर्देश मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार,नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय साबद्रा,प्रशिक्षु (आईपीएस) सुमित कुमार, एसडीम बिलासपुर पियुश तिवारी, तहसीलदार बिलासपुर के द्वारा ली गई मीटिंग में आगामी नव वर्ष के दौरान 31 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये
बिलासागुडी में होटल प्रबंधकों की बैठक के मुख्य दिशा निर्देश
किसी सेलिब्रिटी को यदि बुलाया गया है तो इसकी जानकारी और अनुमति लेना अनिवार्य ,होटल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रमों की अनुमति, प्रवेश के लिये कूपन प्रणाली,नए साल के कार्यक्रमों के दौरान लाइसेंस अनिवार्य है (FL5 लाइसेंस की अनुमति यदि नही है

तो आबकारी अधिकारी को लाइसेंस के लिए आवेदन करें सभी बार रात 12 बजे बंद हो जाएंगे,रात 10 बजे के बाद छतों या होटलों में डीजे का उपयोग करते समय डेसिबल नियंत्रित होना चाहिए; लाइव म्यूजिक सिस्टम में हल्का संगीत होना चाहिए होटल मे सुरक्षा व्यवस्था हेतु बाउंसरों की ड्यूटी ,सभी होटल 12.00 बजे बंद हो जाएं।,सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए और पार्किंग की सुविधा किया जाना और गार्डों को पहले से जानकारी दी जानी चाहिए!

होटल में मेहमानों के प्रवेश के लिए रजिस्टर बनाए रखें। , हुक्का, रसायन, ड्रग्स, हथियार, चाकू जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सभी कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। पिस्तौल जैसे लाइटर भी प्रतिबंधित हैं।
जैसे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
