
बिलासपुर,,, पंजाबी और पंजाबियत को सहेज कर रखने वाली पंजाबी संस्था, बिलासपुर का स्थापना दिवस समारोह 28 दिसम्बर, शनिवार को होगा! संस्था की महिला शाखा, पंजाबी हिन्दू महिला संस्था के सहयोग से यह समारोह गोविन्दम पैलेस, रिंग रोड-2 स्थित गोविन्दम पैलेस में आयोजित है! समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रहेगी! यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि ने गुरुवार को दोपहर प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ साझा की पत्र-वार्ता में संस्था के सचिव जगदीश दुआ, कार्यक्रम संचालक राजकुमार (सौरभ) कोहली, महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती योगिता दुआ, सचिव श्रीमती मानसी मलिक तथा कार्यालय सचिव व जनसंपर्क प्रभारी राजेश दुआ मौजूद थे!


पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि ने बताया कि संस्था की स्थापना के गौरवशाली 58वें वर्ष पर आयोजित इस समारोह को एक महापर्व के रूप में मनाया जायेगा इस आयोजन में प्रमुख रूप से स्मारिका “धरोहर” का विमोचन किया जायेगा उन्होंने बताया कि “धरोहर” में प्रमुखता से पंजाबी संस्था के स्थापना काल से अब तक के गौरवशाली इतिहास, संस्था द्वारा किये गए जन-कल्याण के कार्य, भविष्य की योजनायें, विचारोतेजक लेख तथा बिलासपुर के पंजाबी परिवारों के मोबाइल नंबर सहित विस्तृत विवरण प्रकाशित किये गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि सर्व-समाज समभाव की भावना के साथ इस अवसर का साक्षी बनने के लिए बिलासपुर के विभिन्न समाज प्रमुर्खा को भी आमंत्रित किया गया है इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ और छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के प्रतिनिधि पदाधिकारी भी समारोह में शिरकत करेंगे इस मौके पर समाज के प्रतिभा संपन्न लोगों का सम्मान भी किया जायेगा। इसके अलावा स्थापना दिवस समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए संगीतमयी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा व भांगड़ा भी मुख्य आकर्षण होंगे।
संस्था करती है निःशुल्क सेवा…
अध्यक्ष ऋषि ने बताया कि पंजाबी संस्था, बिलासपुर ने मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते हुए विगत वर्षों में अनेक सेवा कार्यों में मन, वचन और कर्म से अपना सम्पूर्ण योगदान किया है पंजाबी संस्था के भवन सहित ऑक्सीजन सिलेंडर, पेशेंट बेड और व्हील चेयर, डीप फ्रीजर और शव वाहन की निःशुल्क सेवा प्रदाय का कार्य निरंतर जारी है इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों को चरण पादुका वितरण, शीत काल में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण, ग्रीष्म काल में राहगीरों को शीतल पेय व लस्सी वितरण, मतदाता जागरूकता पहल तथा स्वास्थ्य एवं योग शिविरों का बढ़-चढ़कर आयोजन किया गया।
संस्था अपने सामाजिक और धार्मिक दायित्वों को निभाने और परस्पर सद्भाव की भावना को और गहरा करने के लिए प्रतिवर्ष “लोहड़ी” का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाती रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
