
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में रहने वाली एक 24 साल की छात्रा को अनजान नंबर से कॉल आया! जिसमें छात्रा को बताया गया! कि उसके आधार कार्ड का उपयोग कर ड्रग्स की तस्करी करने वाले पकड़े गए हैं! साथ ही खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है! C.B.I. और E.D. इस मामले की जांच कर रही है! ठगों ने छात्रा के मोबाइल पर गिरफ्तारी और जांच के फर्जी दस्तावेज भी भेजे और वीडियो कॉल पर बात भी की! यह सब सुनने और देखने के बाद छात्रा डर गई! जिसका फायदा उठाते हुए ठगों ने छात्रा से बैंक डिटेल मांगी और इस बात की जानकारी किसी को भी देने से जेल भेजने की धमकी दी और जांच के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की. डरी-सहमी सी छात्रा ने ठगों के झांसे में आकर परिजनों और रिश्तेदारों से 10 रुपये मंगाए और ठगों के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. लेकिन इसके बाद भी ठगों ने छात्रा से फिर पैसों की मांग करने लगे. छात्रा ने 10 लाख रुपए देने के बाद जब और पैसों के लिए अपने परिचित से बात की, तब दोनों को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सायबर पुलिस में की. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
