00 मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से शिकायत कर की फैक्ट्री को हटाने की मांग
00 इलाके के रहवासियों को सता रहा टीबी और दमे के बीमारी का डर

बिलासपुर,,, न्यायधानी में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम और जिले को तम्बाकू मुक्त जिला बनाने का अभियान भूस्स हो गया! शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री प्रतिबंधित करने का लक्ष्य रखा गया है! परन्तु सिरगिट्टी में तो स्कूल के पास ही राजश्री पान मसाला की फैक्ट्री चल रही है। न प्रशासन को मतलब है! और क्षेत्रीय पर्यावरण मंडल कार्यालय तो आवक जावक शाखा बनकर रह गया है! यही वजह है कि अब मोहल्लेवासी कलेक्टर के समक्ष शिकायत कर फैक्ट्री को अन्यत्र स्थापित करने की मांग कर रहे है!

सिरगिट्टी नयापारा और कंचन विहार के रहवासियों ने कलेक्टर को की गई! हस्ताक्षरित शिकायत में कहा कि, राजश्री पान मसाला फैक्ट्री से निकलने वाले डस्ट और केमिकल के बदबू से यहाँ के रहवासी बेहद परेशान है! फैक्ट्री के 100 मीटर की दूरी पर दोनों तरफ स्कूल है! जहाँ मोहल्ले के बच्चे पढ़ने जाते है! डस्ट और केमिकल के कारण खास कर बच्चे बेहद परेशान है! जिससे दमा और टीवी जैसे गंभीर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है! अतः राजश्री पान मसाला की फैक्ट्री को जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सिरगट्टी के रिहायशी इलाके से हटा कर अन्यत्र स्थापित किया जाए!

पुरानी फैक्ट्री के ठीक सामने एक और बहुमंजिला इमारत में दूसरी फैक्ट्री स्थापित की जा चुकी है! खबर है! कि नए साल से इस दूसरी फैक्ट्री से गुटखे पाउच का उत्पादन शुरू करने की तैयारी है!
सीता बाई मोहल्लेवासी
एक है तो ये हाल तब क्या होगा
आसपास के पीड़ित लोगों का कहना है! कि एक फैक्ट्री चल रही तब तो सांस फूल रहा दम घुट रहा, दूसरी फैक्ट्री शुरू होगी तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
