
बिलासपुर,,, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार उपार्जन केन्द्रों में अनाधिकृत रूप धान को खपाने के प्रयासों को रोके जाने हेतु अनेक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से संग्रहित धान के ठिकानों पर राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा छापा मारते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की गई! जिसके विवरण के अनुसार तहसील बेलगहना अंतर्गत ग्राम लमरीडबरी में राजस्व, खाद्य एवं मंडी की टीम द्वारा गजराज सिंह पिता देवान सिंह के घर पर अवैध रूप् से 77 कटटी धान (31 क्विंटल )का भंडारण करने के फलस्वरूप जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार तहसील तखतपुर के ग्राम लाखासर में राम अवतार साहू से 12 क्विटल अवैध रूप् से भंडारण किया गया धान मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
