
बिलासपुर,,,, खनिज विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के नौ महीनों में अवैध खनन/परिवहन के 503 प्रकरण दर्ज किए है। विभाग ने रेत, गिट्टी, मुरूम और लाइम स्टोन के अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों से 1 करोड़ 85 लाख रूपए का जुर्माना वसूला है। सबसे ज्यादा 404 प्रकरण अवैध परिवहन के हैं, जिनसे 84.31 लाख रूपये की वसूली हुई है।
उप संचालक खनिज विभाग दिनेश मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ महीने में अवैध उत्खनन के 57 प्रकरण बनाये गये। इनमें 29.74 लाख रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अवैध खनिज भण्डारण के 15 मामलों में 7.50 लाख जुर्माना की राशि वसूल की गई। भण्डारण लाईसेंस का उल्लघन करने पर 14 मामले दर्ज किए गए, इनमें 8 के भण्डारण लाईसेंस निरस्त किए गए। उनसे 4 लाख की राशि जब्त की गई। पांच लाईसेंसियों से 8.87 लाख रूपए जमा कराया गया। खदान संचालन के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर 13 खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 9 को कारण बताओ नोटिस जारी की गई और 12 से 51 लाख रूपए का जुर्माना भी वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए खनिज राजस्व के रूप में 40 करोड़ रूपए की वसूली का लक्ष्य मिला है। जिसे 9 महीनों में 79 प्रतिशत की वसूली की जा चुकी है। समय से पहले लक्ष्य प्राप्ति की संपूर्ण संभावना है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
