
बिलासपुर,,, आबकारी विभाग ने शहर के प्रतिष्ठित एफएल-3 बार हैवेन्स पार्क पर ताला जड़ दिया है! आबकारी टीम ने बार से बाहरी राज्यों की शराब बेचने के जुर्म में ताला जड़ा है! साथ ही पन्द्रह दिनों के लिए लायसेंस भी निलंबित कर दिया है! जानकारी देते चलें कि आबकारी की टीम ने आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश पर 6 दिसम्बर को हैवेन्स पार्क में आकस्मिक धावा बोला था! कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने हरियाणा राज्य की 9 बोतल शराब बरामद किया! सूचना के बाद कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया! आबकारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी ने बार कर्मचारी के खिलाफ तत्काल आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया! साथ ही बार संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया! संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर बिलासपुर आबकारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी ने कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर पन्द्रह दिनों के लिए बार पर ताला जड़ दिया है! जानकारी देते चलें कि बिलासपुर में इस प्रकार की कार्रवाई बहुत दिनों बाद हुई है!
जानकारी देते चलें कि 6 दिसम्बर की अलसुबह आबकारी आयुक्त आर संगीता के आदेश पर राज्य और जिला आबकारी की टीम ने शहर के हैवन्स पार्क बार समेत कई बार में धावा बोला! कार्रवाई के दौरान आबकारी की टीम ने शहर के मशहूर एफएल-3 कैटेगरी के बार हैवेन्स पार्क में हरियाणा राज्य का शराब जब्त किया! टीम ने इस दौरान खोजबीन के बाद हरियाणा राज्य का कुल 9 बाटल विदेशी मदिरा कब्जे में लिया।
तत्कालीन समय सहायक आयुक्त ने बताया कि बाहरी राज्य की शराब मिलने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया! विभाग ने तत्काल आबकारी एक्ट के तहत बार कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया! साथ ही बार संचालक को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा! उन्होने यह भी बताया कि शासन के आदेशानुसार प्रदेश के किसी भी बार या दुकान में बाहरी राज्यों की शराब बिक्री करना जुर्म है!
बार संचालक के तरफ से पेश किये गए नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया! जबकि बार में हरियाणा के शराब की बिक्री लाइसेंस शर्त का उल्लंघन घोर उल्लंघन है! इसलिए कलेक्टर के निर्देशानुसार हैबैन्स पार्क बार का लायसेंस 15 दिवस के लिए निरस्त कर दिया गया है! साथ ही अब तक बड़ी कार्यवाही करते हुए बार को 15 दिन के लिए बार पर ताला भी जड दिया है!
मामले में नवनीत तिवारी ने बताया कि छापामार कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार संचालित रहेगी! शासन के निर्देशों और शर्तों का उल्लंन करते पाये जाने पर कठोर कार्रवाई होगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
