
बिलासपुर,,, अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध आज फिर कार्रवाई की गई। तीन दलाल नुमा लोगों से करीब 101 क्विंटल अवैध रूप से संग्रहित धान जप्त किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। राजस्व, खाद्य एवं मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई संपन्न की।


खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज कृषि उपज मंडी जयरामनगर में अजय साहू (दर्राभाटा ) व शिवशंकर राजवाड़े (धनिया) के गोदाम से राजस्व (सीपत) व मंडी की जांच दल द्वारा 53 व 100 कट्टी धान का कुल 61 क्विंटल मंडी अधिनियम से जप्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिल्हा एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी अंतर्गत ग्राम मगरउछला में कोचिया शोबुत पटेल से 100 बोरी (40 क्विंटल) का धान पाया गया। स्टॉक रजिस्टर संधारण नहीं किए जाने से उक्त के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत जप्त कर कलर से मार्किंग कराते हुए सिल किया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार संदीप साय,नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, मनीषा झा , मंडी निरीक्षक रिकेश, हल्का पटवारी कोटवार उपस्थित थे। धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने धान खरीदी की समीक्षा में कोचिया और दलाल किस्म के लोगों पर गिद्धदृष्टी बनाए रखने को कहा है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
