
बिलासपुर,, बेमौसम बारिश की संभावना के मद्देनजर खरीदी केंद्रों में रखे धान ढेरी को सुरक्षित रखा गया। तारपोलिन से सभी ढेरियों को ढंका गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने मौसम में आए बदलाव को लेकर अधिकारियों की आकस्मिक बैठक लेकर निर्देश दिए।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मजबूती से कैप कवर लगाएं। धान का एक दाना भी नुकसान नहीं होने चाहिए। सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी खरीदी केंद्र प्रभारी की होगी। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर सभी केंद्रों में धान को तारपोलिन ओढाकर सुरक्षित कर लिया गया है। तहसीलदारों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन भी दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
