
बिलासपुर,,, पुलिस ने सरकारी स्कूल के प्राचार्य के हत्या की गुत्थी को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! आपको बता दे 26 दिसंबर को मनोज कुमार चंद्राकर की लहूलुहान लाश घर के कमरे में मिली थी! हत्या की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी! जांच के दौरान पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद हत्यारे को डोंगरगढ़ से गिरफ्तार किया है!
आपको बता दे मृतक प्राचार्य जांजगीर-चांपा जिला के शासकीय हाई स्कूल डोंगरी में सहायक प्राचार्य के पद पर पदस्थ था! गौरतलब है! कि हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है! 26 दिसंबर की सुबह हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी में रहने वाले मनोज कुमार चंद्राकर की लहूलुहान लाश घर के कमरे में मिली थी! घटनास्थल पर ही खून से सना तवा पुलिस ने बरामद किया था! अंधे कत्ल की इस वारदात की जानकारी के बाद हत्यारे का सुराग जुटाने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर जांच में लगाया गया था!
पुलिस की जांच में ये बात सामने आयी कि 24 दिसंबर की शाम मनोज कुमार अज्ञात शख्स के साथ बाइक पर घर आया था! इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र के करीब 300 सीसीटीवी फूटेज खंगाले, जिसके बाद पुलिस के हाथ इस हत्याकांड से जुड़ी अहम कड़ी लग गयी! संदेह के आधार पर पुलिस ने हरीश पैकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया! सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी हरीश पैकरा ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया!
आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा करते हुए बताया कि घटना की शाम मनोज चंद्राकर के घर पर शराब और मुर्गा लेकर पहुंचे थे! पार्टी करने के दौरान दोनों ने छककर शराब का सेवन कर लिया था! इसके बाद मनोज कुमार चंद्रकर ने उसके साथ शराब के नशे में अप्राकृतिक कृत्य किया गया! होश में आने के बाद जब हरीश को इस बात का अहसास हुआ, तो उसने तैश में आकर मनोज पर तवा से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी! हत्या की वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया!
पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी हत्या की इस वारदात के बाद महाराष्ट्र भागने की फिराक में था! पुलिस को आरोपी के संबंध में सुराग मिलते ही उसकी तलाश शुरू की गयी! आरोपी का लोकेशन डोंगरगढ़ में मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया! पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना सर मुंडवा लिया था, ताकि उसकी पहचान ना हो सके!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
