
बिलासपुर,,, शहर में विगत कुछ दिनों से ऑटो चालकों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अर्थव्यवथित ढंग से खड़ी कर यातायात बाधित किया जा रहा था, जिन्हें व्यवस्थित करने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सभी दस्तावेजों का संधारण करने की हिदायत दी गई थी, किंतु तमाम ऑटो चालको द्वारा अभी भी सार्वजनिक स्थलों पर अस्त व्यस्त ढंग से वाहन खड़ी कर यातायात बाधित किया जा रहा है, साथ ही कई ऑटो चालकों के आवश्यक दस्तावेज भी नहीं है।

इस पर आज जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के आदेश पर यातायात प्रभारी डी०एस०पी श्री शिवचरण सिंह परिहार के द्वारा 50 से अधिक ऑटो चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई

जिसके अंतर्गत बिना बीमा, फिटनेस या जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस का नही होना तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना आदि प्रकार से नियमों के उल्लंघन कर रहे ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई ।
डी०एस०पी० शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि – शहर में अव्यवस्था फैलाने वाले ऑटो चालकों को नहीं बक्शा जायेगा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
