
बिलासपुर ,,, हॉटल हैवन्स पार्क अपनी करतूतों के कारण फिर सुर्खियों में है। हरियाणा की शराब पकड़े जाने और कार्रवाई के बाद फिर इसी होतलब्से सिविल लाइन और तारबाहर पुलिस ने 2 लाख के जुआ फड़ के साथ भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओ ठेकेदारो और होटल के मालिक मैनेजर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली कि होटल हैवन्स पार्क के कमरा नंबर 202 में बड़ा जुआ फड़ चल रहा। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने जब होटल के कमरा नम्बर 202 में दबिश दी वहॉ कांग्रेस- भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता और ठेकेदार 52 पत्ती पर दांव लगा रहे थे। पुलिस की माने तो मौके से 2 लाख रुपये का जुआ फड़ पकड़कर आरोपी जुआरी रसीद बक्स पिता के बक्स 54 साल निवासी ओम नगर जरहाभाठा, शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य 29 साल निवासी मौर्या बाडी चाटीडीह, ऋषभ शर्मा पिता पी सी शर्मा 35 साल निवासी रामाग्रीन सिटी सरकंडा, सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी 24 साल निवासी कपिल नगर सरकंडा, मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी 29 साल धान मंडी तोरवा, विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी 26 साल डोमेनोज के सामने सकरंडा, शरद यादव पिता बी एल यादव 41 साल चांटापारा अभिनव तिवारी पिता स्व कृष्ण कुमार तिवारी 40 साल निवासी नेहरूनगर , होटल हैवन्स पार्क के संचालक आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनाणी 36 साल और होटल मैनेजर मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 साल को जुआ एक्ट की धारा 3 ( 2 ) 4 जुआ प्रतिषेध अधि. 112 (2) बीएनएस
तहत गिरफ्तार किया है।
आधा डर आधा बल में कार्रवाई
इन जुआरियों के पकड़े जाने के बाद नेताओ ने अपने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने थानेदार और पुलिस के अफसरों का मोबाइल भी घनघनाया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद ही इन्हें छोड़ा। पर पुलिस ग्रुप में न तो खबर पोस्ट किया गया न जुआरियों की तस्वीरें और वीडियो फुटेज डाले गए मीडिया के तंज और सवाल खड़े करने के बाद रविवार शाम 6.48 बजे खबर और तस्वीरें पोस्ट की गई।
होटल हैवन्स पार्क पर दूसरी बार कार्रवाई
होटल हैवन्स पार्क में दो दिन के अंदर यह दूसरी कार्रवाई है, दो दिन पहले ही आबकारी की स्टेट टीम ने इसी होटल से हरियाणा की शराब पकड़ी थी। कलेक्टर के आदेश पर 15 दिन के लिए इस बार का लाइसेंस निलंबित कर बार को सील किया गया था।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
