
00 112 टीम द्वारा पीड़ित को तत्काल पहुंचाई अस्पताल

00 यदुनंदन नगर रोड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
बिलासपुर,,, डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के यदुनंदन नगर रोड तिफरा में अज्ञात कारणों से एक महिला कीटनाशक सेवन कर लिया है जिसकी हालत गंभीर होने एवं अस्पताल ले जाने कोई साधन उपलब्ध नहीं होने सूचना सरकंडा इगल 1 को मिलने पर इवेंट में तत्परता दिखाते हुए आरक्षक 494 राकेश काछि एवं चालक रमेश साहू तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायल को अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल उपचार हेतु सिम्स भर्ती किया जहाँ डॉक्टरो द्वारा खतरे से बाहर होना बताया गया।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 112 टीम की पीठ थपथपा कर उनकी कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।
बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
