
तखतपुर,,, छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के पुरेना गांव में ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया करते पूर्व सरपंच सहित चार लोगों को पकड़ा! इस दौरान तांत्रिक समेत पूर्व सरंपच की ग्रामीणाें ने जमकर धुनाई की! फिर सभी को पुलिस के हवाले किया!
महिला समेत दो लोग फरार
जानकारी के मुताबिक, बीती रात पूर्व सरपंच गांव के श्मशान घाट पर मछली, अंडा, बकरे का भेजा और देसी शराब रखकर तांत्रिक क्रिया करा रहे थे! इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामानों को जब्त कर चार लोगों को तांत्रिक क्रिया करते पकड़ा. इस दौरान मौके से महिला सहित दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए. ग्रामीणों ने तांत्रिक सहित पूर्व सरपंच की जमकर धुनाई की. इसके बाद चारों को पुलिस के हवाले किया.
थाना प्रभारी :- जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
इस मामले में थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुछ लोग श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया कर रहे! मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम को भेजकर चार लोगों को थाने लाया गया है! जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
