
बिलासपुर,,, जिले के मस्तुरी क्षेत्र के पाराघाट गांव के सरपंच प्रदीप सोनी को प्रशासन द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है! यह कार्रवाई बिलासपुर के S.D.M. (उप जिलाधिकारी) ने धारा 40 के तहत की, जो प्रशासनिक कार्रवाई से संबंधित है! प्रदीप सोनी पर आरोप है! कि उन्होंने छह साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होने के बावजूद लगातार पंचायत चुनावों में हिस्सा लिया! इस कारण उनकी वैधता पर सवाल उठे हैं!




इसके अलावा, प्रदीप सोनी को कलेक्टर द्वारा रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत जिलाबदर भी किया गया था! जो एक गंभीर प्रशासनिक कदम है! रासुका के तहत व्यक्ति को जिला सीमा से बाहर भेज दिया जाता है! ताकि उसकी गतिविधियों को रोका जा सके! प्रदीप सोनी का नाम अवैध रूप से आबादी भूमि पर कब्जा करने सहित कई अन्य अपराधों में भी जुड़ा रहा है! इससे पहले भी उनकी कई शिकायतें प्रशासन तक पहुंच चुकी थीं! जिनमें आरोप था! कि उन्होंने स्थानीय भूमि के नियमों का उल्लंघन किया और सरकारी जमीनों पर कब्जा किया! इस बर्खास्तगी और जिलाबदर की कार्रवाई से यह साफ हो गया है! कि प्रशासन अब इस तरह की अवैध गतिविधियों और भ्रष्टाचार को लेकर सख्त हो गया है! प्रदीप सोनी की कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनता में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं! कुछ लोग इसे प्रशासन का सही कदम मान रहे हैं! जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक कदम करार दिया है! इस घटना ने प्रशासनिक कड़ी कार्रवाई की मिसाल पेश की है! जिससे भविष्य में ऐसे मामलों में सख्ती की उम्मीद जताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
