
बिलासपुर,,, नए साल के मौके पर शहर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है! इस अवसर पर शहरवासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं! पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्टर जारी किया, जिसमें प्रमुख निर्देश दिए गए हैं!


पोस्टर में बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है! और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी! सड़क पर तेज़ रफ्तार से वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी! साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील व्यवहार और हिंसा को सख्ती से रोका जाएगा! पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि कुछ क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं! जहां अधिक भीड़ हो सकती है!

इसके अलावा, पुलिस ने लोगों से अपील की है! कि वे अपने आस-पास की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें! शहरवासियों को यह भी कहा गया कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षित रहें और जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लें!
नए साल के इस जश्न में सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है! ताकि सबका उत्सव सुरक्षित और खुशहाल हो सके!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
