
00 पार्किंग, खेल मैदान, प्रसाधन कुछ भी नहीं
00 छात्र नेताओं ने की ऐसे कालेजो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बिलासपुर,,, अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध बृहस्पति बाजार के पास P.N.S. कालेज सालों से 6 कमरों के मकान में संचालित है! इतना ही नही 121 विद्यार्थियों के स्ट्रेन्थ वाले इस कॉलेज में मूलभूत सुविधाओ तक का आभाव है!

इससे आक्रोशित NSUI के छात्र नेताओं ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंप P.N.S. और अन्य ऐसे कालेजो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की! छात्र नेताओं ने कहा कि इस कालेज में सुविधाओं का अभाव और समस्याओं का अंबार है! यहां न तो लेडिज बाथरूम है!

और न वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था और न ही बच्चों के खेलने के लिए लिए मैदान, तमाम कमियों के बावजूद छात्र छात्राओं से मनमाने तरीके से फीस वसूला जाता रहा है!
उनकी मांग है! कि कालेजो के नाम पर शिक्षा शिक्षा का धंधा करने वाले P.N.S. और अन्य ऐसे कालेजो का पंजीयन रद्द कर संचालको पर ठोस कार्रवाई की जाए!
कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि जांच कमेटी का गठन कर ऐसे कालेजो की जांच कराई जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर ऐसे कालेजो का पंजीयन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी!
कुलसचिव को ज्ञापन सौंपने के दौरान बेलतरा विधानसभा के NSUI के अध्यक्ष विक्की यादव उपाध्यक्ष संजय साहु , छात्र नेता अवनीश पाण्डेय, छात्र प्रतिनिधि शुभम जायसवाल समेत अन्य छात्र नेता और छात्र मौजूद रहें!
इन आरोपो में कितना दम
00 इस खबर के दौरान छात्र नेताओं पर पैसे न देने के कारण कीचड़ उछालने के आरोप लगे!
00 सवाल यह उठ रहे कि 20-25 साल में ये चेतना क्यो नही आई
00 छात्र नेता कहलाने वाले युवा नेता विद्यार्थियों के ज्वलंत समस्यों पर जागृत क्यो नही होते!
और सुलगते सवाल
1, सवाल यह उठ रहा कि क्या यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस बात का भान नही कि शहर में ऐसे कालेज चल रहे है!
2, सवाल यह भी है! कि जांच की हुंकार भरने वाले अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव क्या शहर के कालेजो की व्यवस्था का जायजा लेने नही निकलते
3, और क्या उच्चशिक्षा भी ऐसे सांय-सायं ही चलेगी जहां देश का भविष्य कहलाने वाले राष्ट्र निर्माताओं के निर्माण की परिकल्पना की जा रही!
4, और जब शहर के निजी कॉलेज का ये तो दूरस्थ अंचल के कालेजो का क्या हाल होगा ये बड़ा सवाल है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
