
बिलासपुर,,, 01 जनवरी 2025: हर साल की तरह इस वर्ष भी जिले में पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी की शाम तक उत्साह और जोश का माहौल था! इस दौरान शहर में खासकर पर्यटन स्थलों, पिकनिक स्पॉट्स, गार्डन और दर्शनीय स्थानों पर लोगों का जमावड़ा देखा गया!
31 दिसंबर की रात को लोग परिवार और दोस्तों के साथ सड़कों पर जश्न मनाते हुए नाच-गाने और संगीत का आनंद लेते हैं! होटल, रेस्टोरेंट्स और क्लब्स में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए! जहां लोग नए साल के स्वागत के लिए एकत्रित हुए! युवा वर्ग ने इस मौके पर पार्टी और समारोहों में शिरकत की, जबकि परिवार और बुजुर्गों ने शांति से घरों में या नजदीकी पार्कों में नए साल के आगमन का आनंद लिया!
नए साल के पहले दिन सुबह से ही लोग पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे हरे-भरे गार्डन, पहाड़ी क्षेत्रों, जलप्रपातों और अन्य प्राकृतिक स्थलों पर लोग पिकनिक मनाने पहुंचे! बिलासपुर जिले में स्थित तखतपुर, कचनारी, और अन्य प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई! यहां लोग लंबी सैर करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते थे! और फोटो खिंचवाने में भी व्यस्त रहते थे!
नए साल का स्वागत करने का यह पर्व हर किसी के लिए खास होता है! और यह दिन परिवारिक मेलजोल और दोस्तों के साथ मिलकर खुशी मनाने का अवसर प्रदान करता है! बिलासपुर में नए साल की शुरुआत ने सभी को सकारात्मकता और खुशहाली की ओर प्रेरित किया, जो पूरे साल भर उनके जीवन में बना रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
