
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले की नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु दिनांक 01 जनवरी 2025 के प्रति निर्देश से मतदाता सूचियां तैयार करने हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है! इसी परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी देने हेतु जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन बिलासपुर के द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2025 को आयोजित की गई!
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी गई कि जारी कार्यकम अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 31दिसंबर 2024 को किया गया है! प्रारंभिक रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों पर दावे एवम आपत्तियां दिनांक 06 जनवरी तक प्राप्त की जायेगी! साथ ही दिनांक 01जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ऐसे मतदाता जिनका नाम विधानसभा की वर्तमान में प्रचलित मतदाता सूची में दर्ज है, वे नगरीय निकाय की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने हेतु पात्र होगे तथा ऐसे मतदाता निर्धारित प्रारूप क-1 में आवेदन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिनांक 10 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है। उपस्थित प्रतिनिधियों को यह भी बताया गया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किये गये दावा व आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध आदेश पारित होने की तिथि से 05 दिवस के भीतर अपीलीय अधिकारी को अपील की जा सकती है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 15 जनवरी को किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
