
00 आखिर कहा कहा बेचा जा रहा यहां से मिक्स बिल्डिंग मटेरियल
00 ऐसे गाड़ियां लगाकर बिल्डरों और भवन निर्माताओ को की जा रही सप्लाई
00 डेढ़ साल से पूरा हो चुका स्मार्ट सिटी लिमिटेड के रिवर व्यू- 2 का काम
बिलासपुर,,, न तो ठेकेदार को निगम प्रशासन का खौफ है और न ही निगम प्रशासन को इलाके के रहवासियों के जनस्वास्थ्य की चिंता। तभी तो रिवर व्यू -2 और तिलकनगर नदी तट के बीच बेचिंग प्लांट का संचालक यहाँ काम खत्म होने के बाद भी बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई कर बेखौफ सीमेंट और राखड़ का गर्द और लोगो की नींद उड़ा बीमारी की सौगात दे रहा।
आप खुद देखिए ये तिलकनगर राममंदिर के बगल नदी किनारे के सड़क की तस्वीर है। यहां रेत और गिट्टी के पहाड़ और यहां लगे बेचिंग प्लांट से कैसे दिनदहाड़े मिक्स
बिल्डिंग मटेरियल की गाड़ी लगाकर यहां से बिल्डरों कॉलोनाइजर्स और बड़े भवन के मालिको को बेचने के लिए भेजा जा रहा, वो भी तब जब
रिवर व्यू -2 का काम पूरा हुये करीब डेढ़ साल हो गये पर प्लांट अभी भी 24 घण्टे सातों दिन चल रहा है। बताया जा रहा कि ठेका फर्म द्वारा अब इसी प्लांट से शहर भर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए मिक्स बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई किया जा रहा।
24 घण्टे प्लांट से सीमेंट, राखड़, रेत और गिट्टी का गर्द उड़ने और प्लांट के गड़गड़ाहट से यहां आसपास रहने वाले रहवासियों का जीना मुहाल है,
लोग पूछ रहे कि जब काम खत्म हो गया तो निगम प्रशासन इस प्लांट को यहाँ से हटवा क्यो नही रहा, क्या निगम प्रशासन को यहाँ के रहवासियों को इससे हो रही तकलीफ और जनस्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव से कोई सरोकार नही। ये भी कब रहे कि अब इस प्लांट से मिक्स बिल्डिंग मटेरियल को शहर के कॉलोनाइजर्स बिल्डर्स और निजी भवन निर्माताओ को बेचा जा रहा। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए और प्लांट को यहाँ से हटवाया जाना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
